सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl
सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में वूमेन इन सिनेमा कलेक्टिव (डब्ल्यूसीसी) के एक नोट को शेयर करते हुए तेलुगु फिल्म उद्योग में यौन उत्पीड़न पर रिपोर्ट जारी करने की मांग की। नोट में लिखा है कि तेलुगु फिल्म उद्योग की महिलाएं जस्टिस हेमा समिति की रिपोर्ट का स्वागत करती हैं और केरल में डब्ल्यूसीसी द्वारा की गई कोशिशों की भी सराहना करती हैं।