फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: 'पुलिस ने कहा, आप डॉन हो?...' जब 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग के समय 25 हजार लोगों से घिरे थे सलमान

Sat, 30 Mar 2024 12:58 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan: 'पुलिस ने कहा, आप डॉन हो?...' जब 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग के समय 25 हजार लोगों से घिरे थे सलमान


 
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2015 आई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के करियर की सबसे सफल और लोकप्रिय फिल्मों में से एक है। फिल्म को भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी खूब पसंद किया गया। 'बजरंगी भाईजान' को समीक्षकों ने भी खूब सराहा। फिल्म में सलमान के किरदार की भी खूब प्रशंसा की गई। हाल ही में एक साक्षात्कार में फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग से जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया, जब वे 25 हजार लोगों से घिरे हुए थे। 
विज्ञापन

2 of 5
बजरंगी भाईजान
साक्षात्कार में कबीर खान ने बताया कि दिल्ली में फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। जामा मस्जिद के बाहर पहले दिन की शूटिंग के दौरान काफी भीड़ जमा हो गई थी। वहीं, चांदनी चौक में सलमान की एक झलक के लिए लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
बजरंगी भाईजान - फोटो : सोशल मीडिया
कबीर ने बताया कि चांदनी चौक में शूटिंग के दौरान सलमान खान और उनकी क्रू 25,000 लोगों से घिरी हुई थी। उस दौरान सलमान को वहां से  सुरक्षित ले जाने के लिए नकली कारों का इस्तेमाल किया गया था'।

4 of 5
बजरंगी भाईजान - फोटो : सोशल मीडिया
कबीर ने आगे कहा, 'जब हम चांदनी चौक में एक गली में शूटिंग कर रहे थे तो हमें नहीं पता था कि उन गलियों के बाहर क्या हो रहा है। उस दौरान पुलिस आई और उन्होंने कहा कि आप डॉन हो, पता भी बाहर क्या चल रहा है, आप 25,000 लोगों से घिरे हुए हैं। आप यह जगह नहीं छोड़ पाएंगे। क्योंकि हर किसी को पता है कि आप यहां सलमान खान के साथ शूटिंग कर रहे हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
कबीर ने बताया कि भीड़ का ध्यान भटकाने के लिए नकली कारों का इस्तेमाल किया गया, जिनमें सलमान को छुपकर दूसरे रास्ते से वहां से निकाला गया। यह सलमान खान का स्टारडम है। फिलहाल, सलमान खान की कई फिल्में लाइन-अप है। इनमें साजिद नाडियाडवाला की फिल्म के साथ ही सोहेल खान की फिल्म 'शेर खान' और सूरज बड़जात्या के साथ भी एक फिल्म की चर्चा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें