फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: शोले का रीमेक बनाना चाहते हैं सलमान खान, बोले- मैं जय और वीरू दोनों का किरदार निभा सकता हूं

Fri, 23 Aug 2024 11:06 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
'टाइगर 3' के बाद सलमान खान एआर मुरुगदास की फिल्म 'सिकंदर' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। पिछले दिनों अभिनेता डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'एंग्री यंग मेन' की रिलीज को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर रहे थे। एक इवेंट के दौरान सलमान ने 1975 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' का रीमेक बनाने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
फिल्म निर्माता फराह खान के साथ बातचीत में सलमान ने कहा कि वह 'शोले' का रीमेक बनाना चाहेंगे और उन्होंने मजाक में कहा कि वह अमिताभ बच्चन के जय और धर्मेंद्र के वीरू दोनों की भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
जब फराह ने सलमान से पूछा, ''अगर आपको सलीम-जावेद की किसी फिल्म का रीमेक बनाना पड़े?'' तो सलमान ने जवाब दिया, ''मैं शोले और दीवार बनाऊंगा।'' उनके जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए फराह ने आगे पूछा, ''आप जय होंगे या वीरू? जोया अख्तर, नम्रता राव ने एकमत से कहा, ''वह वीरू हैं,'' और जावेद अख्तर भी इस बात पर सहमत हो गए। लेकिन, सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा, ''जय, मैं दोनों का किरदार निभा सकता हूं। गब्बर भी।"

4 of 5
जावेद अख्तर और सलीम खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलीम खान ने तब खुलासा किया कि कैसे शोले के सभी पुरुष सितारे गब्बर की भूमिका निभाना चाहते थे। शोले में शुरुआत में गब्बर की भूमिका डैनी डेन्जोंगपा को निभानी थी, लेकिन बाद में इस भूमिका निभाने के लिए अमजद खान को लाया गया। सलीम ने कहा, ''फिल्म की स्टार कास्ट में से हर कोई, व्यक्तिगत रूप से रमेश सिप्पी के पास यह कहने के लिए गया था, ''मैं ये रोल करूंगा।'' जावेद ने आगे कहा, ''संजीव कुमार और अमिताभ दोनों यह भी करना चाहते थे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलीम खान और जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलीम खान ने खुलासा किया कि अमिताभ ने उनके पास आकर कहा, 'आप मुझे ये रोल दे दीजिए।' धर्मेंद्र वीरू का किरदार निभाकर खुश थे।'' बता दें कि शोले 15 अगस्त 1975 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें