Actors Helped By Salman Khan: हाल ही में अभिनेता शहजाद खान ने बताया कि सलमान खान की फिल्में इसलिए फ्लॉप होती हैं, क्योंकि वो दूसरों की मदद करते हैं। आइए जानते हैं बॉलीवुड के भाईजान ने किन एक्टर्स के मुश्किल दौर में की मदद।
विज्ञापन
1 of 6
सुनील शेट्टी, सलमान खान और गोविंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'सिकंदर' में किसी एक्टर को काम दिया था। इस बात का जिक्र अभिनेता शहजाद खान ने बीत दिनों एक इंटरव्यू में किया था। साथ ही उन्होंने बताया कि सलमान खान हमेशा अपने दोस्तों की मदद करते हैं और उन्हें फिल्में दिलाते हैं, इसी कारण सलमान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाती हैं। जानिए किन एक्टर्स की भाईजान ने की मदद और दिलाई फिल्में।
विज्ञापन
2 of 6
कैटरीना कैफ ने कर्नाटक के मंदिर में की सर्प संस्कार पूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif
कैटरीना कैफ
अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपने सिनेमाई करियर में कई शानदार फिल्में कीं हैं। एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा पहचान साल 2005 में आई फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' से मिली। इसमें अभिनेता सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। कहा जाता है कि इस फिल्म में सलमान ने ही कैटरीना को काम दिलवाया था।
गोविंदा
गोविंदा सिनेमा की दुनिया के एक चर्चित कलाकार हैं। अभिनेता ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में कीं हैं, लेकिन एक समय ऐसा आया, जब उन्हें फिल्म नहीं मिल रही थी। उस वक्त सलमान खान ने गोविंदा को 'पार्टनर' फिल्म में काम दिलाया था, जो काफी हिट रही थी। हालांकि, आपको बताते चलें कि ये दोनों अभिनेता काफी अच्छे दोस्त हैं।
अरमान कोहली
बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली को 'जानी दुश्मन' फिल्म से काफी नाम मिला था, इसमें उन्होंने एक इच्छाधारी नाग की भूमिका निभाई थी। इसके बाद एक्टर ने कई फिल्में कीं, लेकिन एक समय ऐसा आया कि उन्हें फिल्में नहीं मिल रही थी। फिर वह सलमान खान के शो 'बिग बॉस 7' में नजर आए। इसी के बाद वो सलमान खान अभिनीत फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में दिखे। हालांकि, अरमान कोहली ने इसके लिए सलमान का आभार व्यक्त किया था।
सुनील शेट्टी
इन कलाकारों में सुनील शेट्टी का भी नाम आता है, जिन्होंने अपने करियर में जबरदस्त फिल्में की हैं। कहा जाता है कि अभिनेता के जीवन में भी एक समय ऐसा आया कि उनको करियर पर ब्रेक लगा हुआ था, तो सलमान खान ने 'जय हो' फिल्म में काम दिलाकर उन्हें करियर को फिर से रफ्तार दी। हालांकि, इस बात की कोई पुष्टि नहीं है।
बॉबी देओल ने निभाया था एनिमल में अबरार का किरदार
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉबी देओल
अभिनेता बॉबी देओल भी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में 'बरसात', 'दोस्ती' और 'बादल' जैसी कई शानदार फिल्में की हैं। एक वक्त पर अभिनेता की जीवन में फिल्मों का सूखा आ गया था, उस समय बॉबी देओल को बॉलीवुड के भाईजान का साथ मिला और उन्हें 'रेस 3' में काम मिला। इस बात का जिक्र खुद बॉबी देओल करते हैं। इसके बाद उन्हें कई फिल्में और सीरीज करने का अवसर मिला।