फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के साथ सलमान खान ने मनाई गणेश चतुर्थी, बहन अर्पिता भी आईं नजर

Sun, 15 Sep 2024 06:43 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : इंस्टाग्राम @mieknathshinde
देश भर में गणेश चतुर्थी का जश्न बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड के सितारे भी इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इस बीच सलमान खान शनिवार को अपनी बहन अर्पिता के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर पहुंचे। रविवार को  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गणेश चतुर्थी समारोह की कई तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में सलमान खान अपनी बहन अर्पिता के साथ गणेश चतुर्थी के समारोह का हिस्सा बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
एकनाथ शिंदे के घर पहुंचे सलमान खान और अर्पिता - फोटो : इंस्टाग्राम @mieknathshinde
पोस्ट में सलमान खान और अर्पिता गणपति की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अभिनेता को गुलदस्ता देते हुए नजर आ रहे हैं। अगली तस्वीर में सीएम एकनाथ शिंदे सिकंदर अभिनेता को गुलदस्ता, रंगीन दुपट्टा, श्रीफल और भगवान गणेश की एक प्यारी सी मूर्ति भेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
76th Primetime Emmy Awards: भारत में कब और कहां देखें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स? जानें शो से जुड़ा हर एक अपडेट

 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान की बहन अर्पिता - फोटो : इंस्टाग्राम @mieknathshinde
वहीं, एक और तस्वीर में अर्पिता को भी भेंट दी जा रही है। कैप्शन के अनुसार, अभिनेता और उनकी बहन शनिवार को उनसे मिलने गए। सलमान और उनकी बहन के अलावा, शिंदे के बेटे और सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और अन्य लोग भी मौजूद थे। 
 

 

4 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान ने इस सप्ताह के शुरुआत में अपने घर में बप्पा का स्वागत किया और गणेश चतुर्थी के त्योहार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेता ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अर्पिता खान, उनके पति आयुष शर्मा, सोहेल खान, अरबाज खान, अरहान, निर्वाण और अलीजेह अग्निहोत्री सहित पूरा खान परिवार दिखाई दे रहा था। बप्पा को विदाई देते हुए वे दिल खोलकर नाचते हुए दिखाई दिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल वह एआर मुरुगादॉस निर्देशित फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर, सत्यराज और काजल अग्रवाल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Coolie X Vettaiyan: रजनीकांत ने 'कुली' के सेट पर मनाया ओणम का जश्न, 'वेट्टैयन' के गाने मनासिलायो पर जमकर थिरके
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें