फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coolie X Vettaiyan: रजनीकांत ने 'कुली' के सेट पर मनाया ओणम का जश्न, 'वेट्टैयन' के गाने मनासिलायो पर जमकर थिरके

Sun, 15 Sep 2024 06:32 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम: @sunpictures
सुपरस्टार रजनीकांत ने ओणम का जश्न शानदार अंदाज में मनाया। अभिनेता ने अपनी आने वाली फिल्म 'कुली' के सेट पर अचानक डांस करना शुरू कर दिया। उन्होंने अपनी दूसरी आने वाली फिल्म 'वेट्टैयन' का गाना 'मनासिलायो' चुना, जिससे एक शानदार क्रॉसओवर तैयार हुआ, यानी रजनीकांत ने अपनी एक फिल्म के सेट पर दूसरी फिल्म के गाने पर डांस कर धमाल मचा दिया।









 
विज्ञापन

2 of 5
कुली - फोटो : एक्स Dir_Lokesh
प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने रजनीकांत का एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे कुली के सेट पर मनासिलायो गाने पर डांस कर रहे हैं। अभिनेता ने शर्ट और मुंडू पहना हुआ है, जो दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में पहना जाने वाला पारंपरिक परिधान है। इस वीडियो में वे क्रू मेंबर्स के साथ शानदार अंदाज में डांस कर रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
'वेट्टैयन' के गाना 'मनासिलायो' - फोटो : यूट्यूब: Sony Music South
हाल ही में रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन का पहला सिंगल रिलीज किया गया था। 'मनासिलायो' गाने को विष्णु एडवन और सुपर सुबू ने लिखा है, जबकि दिवंगत गायक मलेशिया वासुदेवन, युगेंद्रन वासुदेवन, अनिरुद्ध रविचंदर और दीप्ति सुरेश ने इसे गाया है। अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा रचित यह गाना तुरंत चार्टबस्टर बन गया। मलेशिया वासुदेवन के स्वरों को एआई तकनीक का उपयोग करके फिर से बनाया गया। वहीं, अब इस गाने पर 'कुली' की टीम ने डांस कर खूब मस्ती की।

4 of 5
फिल्म 'कुली' का पोस्टर - फोटो : एक्स Dir_Lokesh
वहीं, लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित 'कुली' की शूटिंग जारी है। फिल्म निर्माता ने हाल ही में रजनीकांत का एक कैरेक्टर पोस्टर शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'सुपरस्टार रजनीकांत सर कुली में देवा के रूप में। इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद रजनीकांत सर। यह धमाकेदार होने वाला है।' फिल्म के 2025 की दूसरी छमाही में रिलीज होने की उम्मीद है। अनिरुद्ध इस फिल्म के लिए संगीत भी दे रहे हैं। इसे सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित किया गया है और इसमें नागार्जुन, सौबिन शाहिर, सत्यराज, उपेंद्र और श्रुति हासन जैसे कई कलाकार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेट्टैयन - फोटो : इंस्टाग्राम
'वेट्टैयन' की बात करें तो इस फिल्म में रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, राणा दग्गुबाती, फहाद फासिल, मंजू वारियर, रितिका सिंह और दुशारा विजयन मुख्य भूमिका में हैं। टीजे ज्ञानवेल द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित एक दमदार एक्शन एंटरटेनर है। कहा जा रहा है कि अभिनेता इसमें एक मुस्लिम पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म 10 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें