सिकंदर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब तक की सबसे बड़ी हिंदी रिलीज
फिल्म ‘टाइगर 3’ की रिलीज के दो साल बाद सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ रिलीज हुई है। हिंदी सिनेमा के इतिहास में ये अब तक की सबसे बड़ी रिलीज बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक फिल्म के पहले दिन के 19 हजार शोज तो ऑन लाइन टिकट बुक करने के लिए ही उपलब्ध थे, इसमें अगर उन सिनेमाघरों को भी जोड़ दिया जाए, जहां ञन लाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है तो उनकी संख्या करीब 22 हजार हो जाती है। फिल्म ‘सिकंदर’ को सलमान खान की सबसे बड़ी रिलीज बनाने के लिए इसके वितरक जयंती लाल गडा ने भी खूब मेहनत की और फिल्म के लिए साढ़े पांच हजार से ऊपर स्क्रीन्स का इंतजार करने में सफल रहे।