फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saiee Manjrekar: सई मांजरेकर के लिए सलमान खान हैं बेहद खास, बोलीं- 'उनके साथ सुरक्षित महसूस करती हूं'

Fri, 22 Mar 2024 12:14 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सई मांजरेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
सई मांजरेकर अभिनेता-निर्देशक महेश मांजरेकर की लाडली बेटी हैं। सई ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' से की थी। हाल ही में अभिनेत्री फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' में नजर आईं। दर्शकों को इस फिल्म में सई की एक्टिंग काफी पसंद आई है। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान सई अपनी आने वाली फिल्मों के अलावा सलमान खान के साथ अपने रिश्ते पर भी खुलकर बातें करती नजर आईं।
विज्ञापन

2 of 5
सई मांजरेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
सई मांजरेकर अपनी मेहनत के दम पर धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो रही हैं। हाल ही में गुरु रंधावा के साथ उनकी फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' रिलीज हुई थी। सई अपने करियर के बारे में बात करते हुए कहती हैं, 'किसी भी नए कलाकार के लिए सलमान खान के साथ काम करना किसी सपने के सच होने जैसा है।'

17 मिनट के किसिंग सीन से इस हसीना ने टीवी पर मचाया था बवाल
 
विज्ञापन

3 of 5
सई मांजरेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
सई अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैंने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ की थी। उस फिल्म की शूटिंग के दौरान जिस तरह से उन्होंने मेरा ख्याल रखा, वह मेरे लिए बेहद खास था। मैं उनके साथ एक अलग सा बांड महसूस करती हूं।'

4 of 5
सई मांजरेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
सई मांजरेकर अपनी कोई भी फिल्म साइन करने से पहले सलमान खान से सलाह जरूर लेती हैं। वे कहती हैं, 'मुझे लगता है कि वे मुझे कभी गलत सलाह नहीं देंगे। उनके साथ मैं सुरक्षित महसूस करती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सई मांजरेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
सई मांजरेकर आने वाले दिनों में अजय देवगन के साथ फिल्म 'औरों में कहां दम था' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा सई मांजरेकर साउथ की फिल्मों में भी दिखाई देंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें