रोनित रॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम
रोनित रॉय
टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता रोनित रॉय ने भी भारतीय टीम को इस जीत के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा, " भारत की जीत हमेशा मेरे लिए भावनात्मक रही है, लेकिन आज रात मेरी भावनाएं चरम पर थीं। मैं चिल्लाया, मैं चुप हुआ, मैंने गालियां दीं, मैंने तालियां बजाईं और फिर जब हम जीत गए तो मैंने आंसू बहाए। हमें यह सब मिलने में बहुत समय लग गया। विराट ने रन बनाए, बुमराह ने वापसी की और कैसे! बधाई टीम इंडिया। बधाई भारत! भारत टी20 2024 टीम का शुक्रिया। इसके अलावा उन्होंने हार्दिक पांड्या को हीरो बताते हुए लिखा, हार्दिक को बहुत-बहुत शुभकामनाएं, आप मेरे हीरो हैं, फिर से स्वागत है आपका। सूर्यकुमार आपके कैच ने मैच जीत लिया।"
दारू पीकर पैप्स के सामने आईं उर्फी, होने लगीं ट्रोल