इरफान खान और अभय वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता ने कहा, 'मुझे इसका बहुत अफसोस है, क्योंकि यह इरफान सर की आखिरी फिल्म थी। अगर मुझे एक फ्रेम में भी उनके बगल में खड़े होने का मौका मिल जाता, तो यह मेरे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार होता।' उन्होंने बताया कि उन्होंने भूमिका इसलिए ठुकरा दी थी, क्योंकि यह छोटा किरदार था और उन्हें एक अन्य फिल्म में मुख्य किरदार ऑफर किया गया था, जो कभी नहीं हुई।