फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RARKPK: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की पहली सालगिरह पर भावुक हुए करण जौहर, रणवीर-आलिया और टीम का जताया आभार

Sun, 28 Jul 2024 12:37 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' - फोटो : इ्ंस्टाग्राम: @karanjohar
करण जौहर ने पिछले साल रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ निर्देशन की कुर्सी पर वापसी की थी। साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों और आलोचकों दोनों से ही अपार प्यार मिला। आज, फिल्म की रिलीज को एक साल हो गया है, जिस पर करण जौहर ने खुशी जताई है। इस पर गर्व महसूस करते हुए करण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक लंबा नोट लिखकर पूरी कास्ट और क्रू का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @ karanjohar
आज, 28 जुलाई को करण जौहर ने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज के एक साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए फिल्म से कई यादगार झलकियां जारी कीं। पोस्ट के साथ उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी आज 1 साल की हो गई है और मैं बहुत खुश हूं... बहुत खुश। मैं इस पिछले साल मेरे पास आए अपार प्यार के लिए बहुत आभारी हूं। यह फिल्म हिंदी सिनेमा का उत्सव थी और मैं इस फिल्म में इतने प्रतिष्ठित कलाकारों और क्रू को पाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
उन्होंने आगे लिखा, 'रणवीर सिंह और आलिया भट्ट हमेशा के लिए मेरे दिल में हैं। अब तक के सबसे अच्छे रॉकी और रानी। उन दोनों ने मेरी जिंदगी और काम को बहुत आसान बना दिया। वे आए... मैंने देखा और उन्होंने जीत हासिल की... आप दोनों को पिछले जन्म से प्यार करता हूं। जया आंटी को फिर से निर्देशित करने का सम्मान मिला, वे हमारे सेट पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली अदाकारा थीं। आपसे बहुत प्यार करता हूं आंटी जी।'

4 of 5
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
इसके साथ करण ने आगे लिखा, 'दिग्गजों शबाना आजमी जी और धर्मेंद्र जी को निर्देशित करने का सौभाग्य मिला। जब हमने उनके साथ काम करना समाप्त किया तो मुझे ऐसा लगा कि मैं उनके लिए 'अभी ना जाओ छोड़के...के दिल अभी भरा नहीं' गाऊं। किसी भी फिल्म निर्माता के लिए सबसे बेहतरीन कलाकारों की टोली -तोता रॉय चौधुरी, चुन्नी गांगुली, क्षिति जोग, आमिर, अंजलि आनंद, नमित दास, अभिनव शर्मा...आप सभी के लिए प्यार और अपार सम्मान।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
करण ने अपने बॉस और सबसे अच्छे दोस्त अपूर्व मेहता के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्हें उन्होंने धर्म की रीढ़ और आत्मा कहा। अपनी लेखन टीम को फिल्म का दिल और आत्मा बताते हुए उन्होंने फिल्म की सफलता का श्रेय उन्हें दिया और शशांक खेतान को अपना इतना समय और अद्भुत ऊर्जा देने के लिए धन्यवाद दिया। करण ने हास्य की समझ के लिए 'शब्द शिल्पी' इशिता मोइत्रा की प्रशंसा की और पूरी रचनात्मक प्रक्रिया को इतनी सहजता और प्रतिभा के साथ संचालित करने के लिए सुमित रॉय और सोमेन मिश्रा की प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने पूरी टीम को टैग करते हुए उनकी तारीफ की और आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें