इंटरनेट पर अपने तस्वीरों और वीडियोज से तहलका मचाने वाली सोशल मीडिया सेंसेशन रीवा अरोड़ा अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते दिनों वायरल हुए रीवा के कुछ वीडियो ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया था। इन वीडियोज में रीवा को मीका सिंह और करण कुंद्रा के साथ रोमांस करते देखा गया था। महज 12 साल की रीवा को अपने से बहुत बड़े स्टार्स के साथ रोमांस करते देख सभी का सिर चकरा गया था और लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया था। इसके बाद से अक्सर रीवा की उम्र पर सवाल उठते रहते हैं। हर दिन लगते अलग-अलग अंदाजों के बाद हाल ही में रीवा ने अपनी उम्र पर चुप्पी तोड़ी है। चलिए जानते हैं कि सोशल मीडिया सेंसेशन ने उम्र को लेकर क्या बड़ा खुलासा किया है..