बॉलीवुड के पावर कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी प्रोडक्शन डेब्यू फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म ने सनडांस फिल्म फेस्टिवल 2024 में दो पुरस्कार जीते, जिससे अली और ऋचा काफी खुश हैं। अपनी प्रोडक्शन वेंचर की पहली फिल्म को वैश्विक स्तर पर यह उपलब्धि मिलने पर ऋचा की इमोशनल तस्वीर भी सामने आई थी। अब एक साक्षात्कार में ऋचा ने कहा है कि उन्हें और उनके पति अली फजल को सिनेमा की अच्छी समझ है।