फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Richa Chadha-Ali Fazal: ऋचा-अली के आंगन में गूंजी किलकारी, कपल ने किया बिटिया का स्वागत

Thu, 18 Jul 2024 02:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Richa Chadha and Ali Fazal announce the arrival of their baby girl says Our families are over joyed 
 
विज्ञापन
1 of 5
ऋचा चड्ढा-अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम
अली फजल और ऋचा चड्ढा के यहां किलकारी गूंजी है। ऋचा चड्ढा मां बन गई हैं। उन्होंने पहली संतान के रूप में बिटिया को जन्म दिया है। ऋचा और अली ने यह खुशखबरी बेबी गर्ल के जन्म के दो दिन बाद फैंस के साथ साझा की है। कपल के यहां 16 जुलाई को बेटी का जन्म हुआ। पूरा परिवार बेहद खुश है। 
विज्ञापन

2 of 5
ऋचा चड्ढा का प्रेग्नेंसी फोटोशूट - फोटो : इंस्टाग्राम @therichachadha
ऋचा चड्ढा ने खुशखबरी साझा करते हुए कहा, 'हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि 16 जुलाई को हमारे यहां बेटी का आगमन हुआ। बच्ची बिल्कुल स्वस्थ है। हमारा पूरा परिवार बहुत खुश हैं। हम अपने शुभचिंतकों के प्रति शुक्रगुजार हैं, जो उन्होंने इतना प्यार और आशीर्वाद दिया'।
विज्ञापन

3 of 5
ऋचा चड्ढा-अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया
एक दिन पहले ही ऋचा चड्ढा ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। इसके साथ उन्होंने एक भावुक कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा कि इतना शुद्ध प्यार दुनिया में क्या ला सकता है, सिवाय रोशनी की किरण के? इस अविश्वसनीय यात्रा में मेरे साथी बनने के लिए अली फजल का धन्यवाद। ऋचा ने इस फोटोशूट के लिए रिड बर्मन को बुलाने के लिए भी धन्यवाद दिया।
 
Kangana Ranaut: सीएम शिंदे के समर्थन में आईं कंगना, शंकराचार्य के बयान पर बोलीं- नेता क्या गोलगप्पे बेचेगा?

4 of 5
ऋचा चड्ढा और अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋचा चड्ढा और अली फजल ने वर्ष 2022 में शादी की। इससे पहले दोनों ने कई वर्ष तक एक-दूसरे को डेट किया। दोनों की मुलाकात फिल्म फुकरे के सेट पर 2012 में पहली बार हुई थी। वहीं, से दोनों एक-दूसरे के करीब आए। हालांकि, लंबे वक्त तक इन्होंने अपना रिलेशनशिप सीक्रेट रखा।  
Stree 2 Trailer: 'स्त्री 2' का ट्रेलर रिलीज, चंदेरी पर आई नई मुसीबत तो पहले से ज्यादा खौफनाक नजर आई 'स्त्री'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋचा चड्ढा और अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो अली फजल इन दिनों वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसमें वे गुड्डू भैया के किरदार में एक बार फिर जंचे हैं। यह सीरीज प्राइम वीडियो पर जारी हुई। वहीं, ऋचा की बात करें तो वे संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आई थीं। सीरीज 1 मई 2024 को रिलीज हुई थी।
Janhvi Ishaan: छह साल बाद फिर से साथ नजर आएगी जान्हवी कपूर-ईशान खट्टर की जोड़ी! अक्टूबर में शुरू होगी शूटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें