हिंदी सिनेमा की तरह ही साउथ सिनेमा भी सितारों के ‘ईगो क्लैश’ का मामला नया नहीं है। 15 अगस्त को जहां बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी की ‘स्त्री 2’ की टीम ‘वेदा’ की टीम जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ से मुकाबला करने उतरने रही है, वहीं इसी दिन साउथ सिनेमा के दो सितारों राम पोथिनेनी और रवि तेजा की दो फिल्मों ‘डबल इस्मार्ट’ और ‘मिस्टर बच्चन’ की सीधी टक्कर भी होने जा रही है। रवि तेजा अभी तक अपनी फिल्म के प्रचार के लिए मैदान में नहीं उतरे हैं, वहीं राम पोथिनेनी प्रचार करते करते हैदराबाद से मुंबई तक पहुंच आए हैं।