कार्तिक आर्यन-चंदू चैंपियन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर हाल ही में फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर एक जानकारी साझा की है। कार्तिक ने अपनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' की ओटीटी रिलीज की घोषणा की है और लिखा, ''
सभी बाधाओं के बावजूद लचीलेपन और जीत की कहानी। एक चैंपियन की कहानी का गवाह जिसने कभी हार नहीं मानी।'' फिल्म 'चंदू चैंपियन' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है।