मास महाराजा रवि तेजा की फिल्म 'मिस्टर बच्चन' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हर गुजरते दिन के साथ यह फिल्म थिएटर की दहलीज के नजदीक जाती जा रही है। ऐसे में रवि तेजा के प्रशंसकों का उतावला होने जायज है। वहीं, कुछ दर्शक ऐसे भी हैं, जो 'मिस्टर बच्चन' के ओटीटी पर आने की राह देख रहे हैं। ऐसे दर्शकों के लिए अब एक बड़ी जानकारी सामने आई है।