फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravi Kishan: 'वह मुझे मारना चाहते थे, मां ने कहा भाग जाओ', रवि किशन ने पिता के साथ अपने रिश्ते का किया खुलासा

Sat, 16 Mar 2024 01:51 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' इस महीने की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आमिर खान द्वारा समर्थित इस फिल्म को समीक्षकों के साथ-साथ फिल्म देखने वालों ने भी सराहा। फिल्म में रवि किशन ने पुलिस की भूमिका निभाई थी। रवि किशन के किरदार और उनके अभिनय को दर्शकों की खूब सराहना मिली थी। अब हाल ही में, रवि किशन ने अभिनय के प्रति अपने लगाव के बारे में बताया और अपने पिता संग अपने रिश्ते का भी खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता ने हाल ही में, एक इंटरव्यू में कहा कि जब उन्होंने पड़ोस की रामलीला में अभिनय करना शुरू किया तो उनके पिता आश्चर्यचकित रह गए और इसके लिए उन्हें सजा भी दिया गया था। हालांकि, अंत में उनके पिता को उन पर बहुत गर्व हुआ था। यहां तक कि मृत्यु शय्या पर पिता की आंखों में अपने बेटे के लिए आंसू भी थे।
विज्ञापन

3 of 5
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
 रवि किशन ने बताया कि उन्हें अपने पिता के गुस्से के कारण 17 साल की उम्र में घर से भागना पड़ा था। अभिनेता ने कहा, “मेरे पिता मुझे बहुत बुरी तरह पीटते थे। वह मुझे हथौड़े से मारते थे। वह मुझे मारना चाहते थे और मेरी मां जानती थी कि उनका पति मुझे मारने में सक्षम है। वह मुझे मारने में जरा भी संकोच नहीं करेंगे क्योंकि पुजारियों में भावनाएं कम होती हैं। तो मां ने कहा कि भाग  जाओ।'

4 of 5
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता ने आगे बताया कि जब उन्होंने घर छोड़ा तो उनकी जेब में केवल 500 रुपये थे। वह ट्रेन पकड़ कर मुंबई आ गए थे और अपने सपनों को नए पंख दिए थे। अभिनेता ने बताया कि भले ही उन्होंने अभिनय के लिए बगावत किया था, लेकिन बाद में उनके पिता को उन पर बहुत गर्व हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रवि किशन - फोटो : social media
 हालांकि, अभिनेता ने अपने पिता के व्यवहार को ठीक ठहराया। रवि किशन ने कहा कि वह एक पुजारी थे और एक ब्राह्मण होने के नाते। वह हमेशा चाहते थे कि मैं खेती करूं या पुजारी बनूं या कोई सरकारी नौकरी करूं।
 

Kriti-Pulkit: परिणय सूत्र में बंधे पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा, कपल की शादी की तस्वीरें आईं सामने


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें