फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kubera: रश्मिका मंदाना ने किया 'कुबेर' में अपने किरदार का खुलासा, वीडियो साझा कर दिखाई फिल्म की झलक

Fri, 05 Jul 2024 02:26 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कुबेर - फोटो : इंस्टाग्राम
रश्मिका मंदाना जल्द ही धनुष के साथ कुबेर में नजर आएंगी। उत्साह को बनाए रखने के लिए मेकर्स लगातार कई अपडेट जारी कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने रश्मिका के लुक से प्रशंसकों को रूबरू कराया और आज अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने किरदार का खुलासा किया। प्रशंसकों ने इस पर तुरंत प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन

2 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे लोहे की रॉड के साथ जंगल में घूमती नजर आ रही हैं। वे जमीन खोद रही हैं और एक सूटकेस निकाल रही हैं। यह पैसों से भरा है और रश्मिका इसे देखकर बहुत खुश हैं। अगले सीन में वह सूटकेस को घसीटती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर होते ही फैन्स ने दिल वाले इमोजी शेयर किए। फिल्म के इस दृश्य को देखकर लगता है, कि रश्मिका इन पैसों किसी से छिपाने की कोशिश कर रही हैं। इस वीडियो ने रहस्य को बढ़ा दिया है और अब दर्शकों के बीच उत्साह भी जबर्दस्त नजर आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanushkraja
वहीं धनुष के किरदार की बात करें तो कुबेर में धनुष एक ऐसे किरदार को निभा रहे हैं, जो एक बेघर व्यक्ति के रूप में शुरू होता है, लेकिन अंततः एक शक्तिशाली माफिया सरगना बन जाता है। रश्मिका और धनुष के साथ, फिल्म में अक्किनेनी नागार्जुन और जिम सर्भ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 

4 of 5
कुबेर-नागार्जुन - फोटो : एक्स
धनुष और रश्मिका मंदाना मुंबई में अपनी आने वाली फिल्म 'कुबेर' की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में दोनों का अपने-अपने कॉस्ट्यूम में शूटिंग स्थल की ओर जाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पैक-अप शॉट भी साझा किया था। 'कुबेर' एक अखिल भारतीय फिल्म है जिसमें धनुष, नागार्जुन अक्किनेनी, रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ मुख्य भूमिका में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में नागार्जुन एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'कुबेर' - फोटो : इंस्टाग्राम @amigoscreations_official
सुनील नारंग और पुष्कर राम मोहन राव द्वारा निर्मित 'कुबेर' में संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी निकेथ बोम्मी ने की है। प्रोडक्शन डिजाइनर रामकृष्ण सब्बानी और मोनिका निगोत्रे तकनीकी दल का हिस्सा हैं। इस फिल्म के जरिए निर्देशक शेखर कम्मुला और धनुष पहली बार साथ काम कर रहे हैं। 'कुबेर' शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित एक बहुभाषी फिल्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें