फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rani Mukerji: रानी मुखर्जी को लेकर भंसाली का ये खुलासा मालूम है? जानिए क्या कहते हैं इंडस्ट्री के दूसरे दिग्गज

Thu, 21 Mar 2024 12:07 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 10
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री रानी मुखर्जी की जिस कद काठी और आवाज को लेकर लोग शुरू में आलोचना करते थे, उसी कद काठी और आवाज के दम पर वह अभिनय के शीर्ष बिंदु पर पहुंचीं। रानी मुखर्जी ने सिनेमा के क्षेत्र में अपना जो अलग मुकाम बनाया है, वह किसी भी क्षेत्र में साधारण सी दिखने वाली महिलाओं के लिए प्रेरणा से कम नहीं है। 21 मार्च 1978 को जन्मीं रानी मुखर्जी आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए जानते हैं उनके साथ काम करने वाले निर्देशकों का क्या कहना है .... 
विज्ञापन

2 of 10
रानी मुखर्जी, करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मेरी बहन अब भाभी बन गई : करण जौहर 
रानी मुखर्जी ने भले ही फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से की, लेकिन सही मायने में पहचान करण जौहर की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से मिली। पिछले साल रिलीज फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नार्वे' के प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे करण जौहर ने फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। करण जौहर ने कहा, 'जब मेरी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में रानी मुखर्जी वाली भूमिका के लिए आठ हीरोइनों ने मना कर दिया था, तो उस वक्त आदित्य चोपड़ा ने ही मुझे रानी मुखर्जी को फिल्म में लेने का सुझाव दिया था। यह अलग बात है कि पहले वह मेरी बहन थी और अब वो मेरी भाभी बन गई है।' बता दें कि आदित्य चोपड़ा रिश्ते में करण जौहर के ममेरे भाई हैं।  
विज्ञापन

3 of 10
रानी मुखर्जी, निखिल आडवाणी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिर्फ रानी ही देबिना बन सकती थीं : निखिल आडवाणी
निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी करण जौहर की फिल्म 'कल हो ना हो' में रानी मुखर्जी सिर्फ 'माही वे' में गाने में नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद रानी मुखर्जी और निखिल आडवाणी ने फिल्म 'मिसेस चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' में साथ काम किया। इस फिल्म का निर्माण निखिल ने किया है। निखिल आडवाणी के मुताबिक, 'मैंने लगभग दो दशकों के बाद रानी को बुलाया, क्योंकि मुझे पता था कि केवल वह ही देबिना मुखर्जी की भूमिका निभा सकती है। इससे पहले हमारी लंबे अरसे तक बात तक नहीं हुई।'

4 of 10
रानी मुखर्जी, आशिमा छिब्बर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रानी का किरदार मातृत्व का प्रतीक : आशिमा छिब्बर
पिछले साल रिलीज फिल्म 'मिसेस चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' में रानी मुखर्जी के अभिनय की जमकर तारीफ हुई। इस फिल्म में रानी मुखर्जी की अभिनय क्षमता का एक और शीर्ष बिंदु रहा है। इस फिल्म का निर्देशन आशिमा छिब्बर ने किया था। वह कहती हैं, 'जब मैंने सिंगल मदर बनने का फैसला किया और मैं गर्भवती थी, तो रानी पहली महिला थीं जिन पर मैंने भरोसा किया था। मैंने रानी में एक ऐसा पक्ष देखा जो बहुत बहादुर, दयालु और मेरा समर्थन करने वाली थी। रानी मातृत्व का प्रतीक हैं। इस कहानी को उनसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता था? फिल्म में उनका परफॉर्मेंस देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए थे।'
विज्ञापन

5 of 10
रानी मुखर्जी, गोपी पुथरन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उनके समर्पण से मैं आश्चर्यचकित था : गोपी पुथरन 
फिल्म 'मर्दानी' का निर्देशन दिवंगत निर्देशक प्रदीप सरकार ने किया था और 'मर्दानी 2' का निर्देशन और लेखन गोपी पुथरन ने किया। गोपी पुथरन कहते हैं, 'फिल्म में रानी मुखर्जी ने निडर और प्रतिबद्ध पुलिस अधीक्षक शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका दोहराई है। काम के प्रति उनके समर्पण की भावना को देखकर मैं आश्चर्यचकित था, मुझे ऐसा कभी महसूस ही नहीं हुआ कि रानी खुद के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म में काम कर रही हैं।'
विज्ञापन

6 of 10
विक्रम भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'गुलाम' में करनी पड़ी डबिंग : विक्रम भट्ट
फिल्म 'गुलाम' में आमिर खान के अपोजिट रानी मुखर्जी का चयन करने का फैसला फिल्म के निर्देशक विक्रम भट्ट का रहा है। वह कहते हैं,  'जब रानी को फिल्म 'गुलाम; में कास्ट किया जाना था तो मैंने खुद ही उनका नाम सुझाया था। मैंने उनका काम ‘राजा की आएगी बारात’ में देखा था और उन्होंने बहुत अच्छी एक्टिंग की थी। लेकिन मुकेश (भट्ट) जी को उनकी आवाज दर्शकों के लिए उपयुक्त नहीं लगी। फिल्म में रानी मुखर्जी की आवाज को मोना शेट्टी से डब कराया गया।' 
विज्ञापन

7 of 10
रानी मुखर्जी, कमल हासन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कद की नहीं किरदार की ऊंचाई देखिए: कमल हासन
कमल हसन की फिल्म 'हे राम' में रानी चटर्जी ने उनकी पहली पत्नी अर्पणा राम की भूमिका निभाई। फिल्म में रानी मुखर्जी और कमल हसन के लिपलॉक सीन पर खूब बवाल हुआ था। कमल हासन के मुताबिक, 'आप किसी की सफलता को शारीरिक ऊंचाई से नहीं माप सकते, बल्कि इस ऊंचाई से माप सकते हैं कि आप पेशेवर रूप से कितना आगे बढ़ सकते हैं।’

8 of 10
रानी मुखर्जी, संजय लीला भंसाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऐसा नहीं करना चाहिए था : संजय लीला भंसाली 
रानी मुखर्जी ने संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म 'ब्लैक' और 'सांवरिया' के बाद काम नहीं किया। जबकि रानी मुखर्जी के करियर की फिल्म 'ब्लैक' सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। इसकी वजह एक छोटा सा विवाद बताया जाता है। यह विवाद फिल्म 'दिल बोले हड़िप्पा' से जुड़ा हुआ है। दरसअल, 'हड़िप्पा' का शीर्षक संजय लीला भंसाली के पास था। रानी मुखर्जी ने जब संजय लीला भंसाली से ये शीर्षक मांगा तो भंसाली ने शीर्षक देने से इंकार कर दिया क्योंकि, यह शीर्षक उन्होंने अपनी बहन बेला सहगल के लिए रखा था। संजय लीला भंसाली ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया। भंसाली ने कहा, 'हड़िप्पा के साथ दो शब्द 'दिल बोले' जोड़कर  इसे 'दिल बोले हड़िप्पा' कर दिया। मैं इससे परेशान था। मुझे लगा कि ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था।'
Sara Ali Khan: 'ए वतन मेरे वतन' स्टार सारा अली खान का छलका दर्द, बोलीं- क्या मजाकिया होना मूर्खतापूर्ण है

9 of 10
रानी मुखर्जी, एस शंकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसलिए लिया रानी मुखर्जी को : एस शंकर
साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एस शंकर की फिल्म 'नायक' उनकी ही तमिल फिल्म 'मुधलवम' की रीमेक थी। 'नायक' में अनिल कपूर, रानी मुखर्जी और अमरीश पुरी मुख्य किरदार में थे। रानी मुखर्जी की कास्टिंग के बारे में एस शंकर का कहना रहा है, 'रानी मुखर्जी के पास वह चुलबुली छवि है, जो मुझे चरित्र के लिए चाहिए थी। मनीषा एक अच्छी अभिनेत्री हैं, लेकिन तमिल फिल्म में मैंने मनीषा कोइराला को इसलिए कास्ट किया था, क्योंकि वह वहां पर ज्यादा लोकप्रिय नहीं थीं। हिंदी के लिए मुझे रानी मुखर्जी या प्रीति जिंटा जैसी किसी चुलबुली सी दिखने वाली अभिनेत्री की जरूरत थी।'
Ae Watan Mere Watan Review: चुनावी माहौल में कांग्रेस रेडियो की प्रेरक कहानी, हर युवा को ‘पढ़नी’ चाहिए फिल्म
विज्ञापन

10 of 10
मनोज अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
महिमा चौधरी थी पहली पसंद : मनोज अग्रवाल
गोविंदा और रानी मुखर्जी की जोड़ी कई फिल्मों में सफल रही है। गोविंदा और रानी मुखर्जी के बीच की कमेस्ट्री आज भी लोगों के दिलो दिमाग पर छाई हुई है। लेकिन फिल्म 'हद कर दी आपने' में फिल्म के निर्देशक मनोज अग्रवाल की पहली पसंद रानी मुखर्जी नहीं थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मनोज अग्रवाल ने इस बात का खुलासा किया। मनोज अग्रवाल ने कहा कि फिल्म की लीड जोड़ी में वो पहले गोविंदा और महिमा चौधरी को लेना चाह रहे थे। गोविंदा और महिमा चौधरी को लेकर फिल्म की पब्लिसिटी भी शुरू हो गई थी, लेकिन तारीख की समस्या की वजह से महिमा फिल्म नहीं कर पाई और फिल्म में अंजली की भूमिका में रानी मुखर्जी को लेना पड़ा था।' 
Article 370: 'लोकसभा चुनाव के लिए कोई प्रोपेगेंडा नहीं है', यामी की आर्टिकल 370 के बचाव में उतरे वैभव तत्ववादी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें