रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर 'रामायण' बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। नितेश तिवारी इस फिल्म का निर्देशन करेंगे, जिसकी स्टारकास्ट को लेकर बीते कुछ महीनों से खूब चर्चा हो रही है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन अब यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक मेकर्स जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा करने वाले हैं, इस लिए उन्होंने एक खास दिन भी चुना है।