मशहूर डिजाइनर के शो में हुए शामिल
रणबीर कपूर को अचानक दूल्हे राजा के लिबास में देख अगर आप सोच रहे हैं कि उनका यह लुक किसी विज्ञापन और फिल्म से संबंधित है तो बता दें कि ऐसा नहीं है। फिर क्या है सच्चाई? रणबीर कपूर ने यह लुक मशहूर डिजाइनर तरुण तहिलियानी के शो के लिए अपनाया है। दिल्ली में आयोजित इस शो में रणबीर कपूर शो स्टॉपर बने।
बरात के साथ नाचते आए नजर
रणबीर कपूर भारतीय दूल्हे के लुक में नजर आए। वीडियो में रणबीर कपूर की कार और ढोल नगाड़ों के साथ एंट्री होती दिख रही है। रणबीर स्टेज पर भी अन्य मॉडल्स के साथ डांस करते हुए नजर आए। इस शो का हिस्सा बनने के दौरान रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट और अपनी शादी को लेकर भी यादें साझा कीं।
बोले एकदम परफेक्ट रही हमारी शादी
अभिनेता को अपने मॉडल ग्रूम्समेन के साथ विंटेज कार में आते समय नाचते और मौज-मस्ती करते देखा गया । शो के बाद, उन्होंने मीडिया से बातचीत की और आलिया भट्ट के साथ अपनी शादी के बारे मे बात करते हुए, रणबीर ने बताया, 'शादी में मेरी पत्नी ने सब कुछ प्लान किया था, मुझे बस उनके बताए रास्ते पर चलना था। हमारी शादी हमारे घर पर ही हुई और वो बिल्कुल परफेक्ट शादी थी। इस कलेक्शन में फिर से दूल्हा बनना बहुत अच्छा लगा'।
Vidya Balan: दो और दो प्यार से लेकर कहानी 2 तक, जानें कितनी सफल रहीं विद्या बालन की पिछली पांच फिल्में