खुद लगाई बीमारी पर मुहर
आलिया भट्ट ने हाल ही में एक बातचीत में खुलासा किया कि उन्हें एडीएचडी यानि अटेनशन डिफिशिएट हाईएक्टिविटी डिसऑर्डर का पता चला था। एक मनोवैज्ञानिक टेस्ट में इस बीमारी का मालूम हुआ। अपने बचपन के दिनों की बात करते हुए उन्होने आगे कहा कि वे बचपन में अपनी क्लास के बच्चों से दूर हो जाया करती थीं और कभी-कभी बातचीत के दौरान गुस्सा हो जाया करती थीं। हाल ही में आलिया को अपनी इस बीमारी के बारे पता चला है।
Horror Films: विद्या बालन से लेकर करीना कपूर तक, भूत का किरदार निभा चुकी हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां
दोस्तों से किया बीमारी का जिक्र
आलिया भट्ट ने कहा कि जब उन्होंने अपने दोस्तों को अपनी बीमारी के बारे में बताया तो आलिया के दोस्तों ने उनसे कहा कि वो पहले से ही जानते थे। हालांकि, आलिया को इस बारे में अब जाकर पता चला है। इस बीमारी से पीड़ित इंसान में ध्यान की कमी पाई जाती है और चीजों पर गुस्सैल रवैये से तुरंत प्रतिक्रिया देना उसकी आदत में शामिल होता है। अपनी इस बीमारी पर खुद आलिया ने हाल ही में मुहर लगाई है।
Do Patti Trailer: सीता और गीता जैसा है 'दो पत्ती' का मामला, दो बहनों की 'महाभारत' में उलझीं काजोल