फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayana- The Legend of Prince Ram: 31 साल बाद देश में रिलीज होगी 'रामायण', एनिमेशन में देखिए रामकथा

Thu, 19 Sep 2024 11:45 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय महाकाव्य रामायण पर बनी एनिमेटिड फिल्म 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' आखिरकार भारत में रिलीज होने जा रही है। 1992 में आई यह फिल्म उस वक्त भारत में रिलीज नहीं हो पाई थी, लेकिन अब 31 साल बाद इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा और वो भी हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में।
 
विज्ञापन
1 of 5
रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम - फोटो : इंस्टाग्राम @geekpictures_india
भारतीय महाकाव्य रामायण पर बनी एनिमेटिड फिल्म 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' आखिरकार देश के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 1993 में आई यह फिल्म उस वक्त भारत में रिलीज नहीं हो पाई थी, लेकिन अब 31 साल बाद इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा और वो भी हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में।
विज्ञापन

2 of 5
रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम - फोटो : इंस्टाग्राम @geekpictures_india
रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम एक जापानी-भारतीय एनिमेटेड फिल्म है। दोनों देशों के सहयोग से इसे बनाया गया था। फिल्म का निर्माण भारत के राम मोहन और जापान के युगो साको ने किया था। यह फिल्म रामायण को रोचक ढंग से पेश करती है। 
विज्ञापन

3 of 5
रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम - फोटो : इंस्टाग्राम @geekpictures_india
इस फिल्म के बनने से पहले ही भारत में विवाद खड़ा हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विश्व हिंदू परिषद ने विरोध जताते हुए कहा था कि रामायण को कार्टून के रूप में दिखाना उचित नहीं है। हालांकि, बाद में फिल्म पर काम शुरू हुआ और ये बनकर तैयार भी हुई, लेकिन 1992 में बाबरी मस्जिद गिराने की घटना के कारण इसे देश में रिलीज नहीं किया गया था।
 


Coolie: 'दो महीने की मेहनत बेकार हो गई', 'कुली' से नागार्जुन का सीन लीक होने पर लोकेश कनगराज का छलका दर्द

4 of 5
रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम - फोटो : इंस्टाग्राम @geekpictures_india
रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम के हिंदी वर्जन में अरुण गोविल और अमरीश पुरी समेत कई कलाकारों ने अपनी आवाज दी है। वहीं, अंग्रेजी वर्जन में जेम्स अर्ल जोन्स और ब्रायन क्रैन्स्टन समेत कई कलाकारों की आवाज सुनने को मिलेगी। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 9.2 है।

Ishaan Khatter: इंडस्ट्री में छह साल बिताने के बाद भी इस चीज से जूझ रहे हैं ईशान, बोले- मुझे यही फीडबैक मिला
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम - फोटो : इंस्टाग्राम @geekpictures_india
रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम को 2002 में टीवी पर साप्ताहिक सीरीज के तौर पर दिखाया गया था। इसका प्रसारण कार्टून नेटवर्क पर हुआ करता था और बच्चे इसे खूब पसंद करते थे। वनराज भाटिया ने इस फिल्म के गाने कंपोज किए हैं। फिल्म को 18 अक्तूबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा।

Kareena Kapoor: जल्द सैफ के साथ स्क्रीन साझा करेंगी करीना, प्रभास की 'स्पिरिट' में कास्ट होने की चर्चा तेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें