निर्माता-निर्देशक नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण' की शूटिंग बिल्कुल बचपन में सुनी ‘भेड़िया आया’ कहानी जैसी हो गई है। उनके आसपास के लोग हवा में गांठें लगा रहे हैं, इस गुंताड़े में कि शायद इन खबरों से ही फिल्म कॉरपोरेट जगत में माहौल बन जाए और कोई बड़ी कंपनी इस प्रोजेक्ट को अपने हाथ में ले ले। लेकिन, ऐसा हो नहीं पा रहा है। नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में काम करने की इच्छा तो कई सितारों ने जताई है लेकिन सबकी शर्त यही है कि पहली इससे कोई बड़ी कंपनी जुड़े तो। नितेश की सिनेमाघरों मे रिलीज पिछली फिल्म ‘छिछोरे’ की रिलीज को पांच साल इस साल पांच साल पूरे हो रहे हैं और उनकी ओटीटी पर रिलीज पिछली फिल्म ‘बवाल’ का जो हाल हुआ, वह सबको मालूम ही है।