फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan: राम चरण ने 'गेम चेंजर' के सेट से आखिरी दिन की तस्वीर की साझा, फैंस बोले- अब शुरू होगा असली गेम

Mon, 08 Jul 2024 08:50 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पैन इंडिया स्टार राम चरण ने अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गेम चेंजर' की शूटिंग खत्म कर दी है। साथ ही उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दो तस्वीरों के कोलाज के साथ दी है। इस कोलाज के साथ राम चरण ने अपने प्रशंसकों के लिए एक नोट भी साझा किया है। राम की 'गेम चेंजर' से जुड़ी इस पोस्ट पर प्रशंसक अपनी प्रतीक्रिया लगातार साझा कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 6
राम चरण-गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
पैन इंडिया स्टार राम चरण ने अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गेम चेंजर' की शूटिंग खत्म कर दी है। साथ ही उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दो तस्वीरों के कोलाज के साथ दी है। इस कोलाज के साथ राम चरण ने अपने प्रशंसकों के लिए एक नोट भी साझा किया है। राम की 'गेम चेंजर' से जुड़ी इस पोस्ट पर प्रशंसक अपनी प्रतीक्रिया लगातार साझा कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
मेगा पावर स्टार राम चरण की आगामी भारतीय तेलुगु भाषा फिल्म 'गेम चेंजर' से जुड़ी हर एक जानकारी पर उनके प्रशंसकों की गहरी नजर रहती है। यह एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन एस. शंकर कर रहे हैं। इसका निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस ने किया है। फिल्म में राम चरण ने ट्रिपल भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म में राम चरण के अलावा कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम, सुनील, समुथिरकानी और नासर जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। 
विज्ञापन

3 of 6
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
निर्देशक शंकर शनमुगम की रोमांचक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म 'गेम चेंजर' की शूटिंग पिछले दो सालों से चल रही है। राम चरण के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी यह है कि राम चरण ने इस फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी खुद राम चरण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर दी है। फिल्म की शूटिंग खत्म होने का मतलब है कि इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी जल्द शुरू होगा और फिल्म इस साल रिलीज के लिए तैयार हो जाएगी।

4 of 6
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
राम चरण ने आज सुबह कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'गेम चेंजर' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए एक खास पोस्ट साझा किया है। इस खास पोस्ट में दो तस्वीर साझा की हैं, जिसमें उन्हें हेलीकॉप्टर की ओर बढ़ते हुए अपनी दो तस्वीरों का कोलाज पोस्ट किया, एक फिल्म की तस्वीर है और दूसरी शूटिंग खत्म होने के बाद की तस्वीर है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "खेल बदलने वाला है।"... 'गेम चेंजर'... उन्होंने आगे लिखा, "यह खत्म हो गया, सिनेमाघरों में मिलते हैं।"
विज्ञापन

5 of 6
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
इस राजनीतिक थ्रिलर में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी भी रोमांटिक लीड रोल में धमाल मचाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल राजू द्वारा अपने होम बैनर श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के तहत निर्मित, यह मेगाबजट फिल्म इस साल दिसंबर में सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है। फिल्म में कियारा के साथ राम चरण का एक धमाकेदार गाना पहले ही रिलीज हो चुका है। अब प्रशंसकों को सिर्फ फिल्म की रिलीज का इंतजार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
राम की हर एक फिल्म का उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब जब फिल्म में एक नहीं बल्कि तीन राम चरण के किरदार देखने को मिलेंगे, इस बात से प्रशंसकों की खुशी तीन गुना बढ़ चुकी है, कि वह अपने पसंदीदा अभिनेता की फिल्म में उनके तीन किरदार एक साथ देख पाएंगे। फिल्म की शूटिंग खत्म होने की बात को लेकर राम के प्रशंसक लगातार अपनी प्रतीक्रिया सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'ग्लोबल स्टार रिस्पेक्ट बटन ऑन', एक और फैन ने लिखा, 'फिल्म की रिलीज के लिए और रुकना मुश्किल है', एक और फैन ने लिखा, 'राम चरण भारत के सबसे ज्यादा हैंडसम अभिनेता हैं', एक और राम के फैन ने लिखा, 'अब शुरू होगा असली गेम, जब रिलीज होगी फिल्म गेम चेंजर'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें