बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और अभिनेता जैकी भगनानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों सितारों की शादी से पहले का जश्न भी शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार को जैकी भगनानी के घर पर ढोल नाईट का आयोजन किया गया, जहां रकुल सज-धजकर अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचीं। इस बीच, एक नए साक्षात्कार में, रकुल ने बताया कि उनके लिए जीवन कैसा है और उन्होंने आज की सोशल मीडिया की दुनिया पर अपनी राय भी साझा की है।