रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी
- फोटो : सोशल मीडिया
रकुल और जैकी काफी वक्त से एक साथ हैं। दोनों की डेटिंग की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। कई मौकों पर ये जोड़ी अक्सर साथ देखी जाती थी। हालांकि, इन्होंने खुलकर कभी अपनों रिश्ते पर बात नहीं की, लेकिन अब ये दोनों सितारे आधिकारिक तौर हमेशा के लिए एक दूसरे के होने के लिए तैयार हैं। गुरुवार को रकुल अपने माता-पिता और भाई के साथ जैकी के मुंबई स्थित घर पहुंचीं। वहीं, उनकी कार के पीछे कुछ और कारों का काफिला भी दिखा, जिसमें उनके करीबी रिश्तेदारों के मौजूद होने की बात कही जा रही है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल है।