फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajkummar Rao: पत्रलेखा के प्यार में शूटिंग छोड़ लखनऊ से शिलांग पहुंच गए थे राजकुमार राव, बताया दिलचस्प किस्सा

Tue, 03 Sep 2024 07:08 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
कहते हैं कि किसी पर जब प्यार का सुरूर चढ़ता है, तो उसे किसी भी बात का ख्याल नहीं रहता। ऐसा ही कुछ ‘स्त्री 2’ के अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी पत्नी पत्रलेखा के प्यार में किया है। राजकुमार राव ने साल 2010 में आई फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ से डेब्यू किया और यह वही साल था जब वह पत्रलेखा के साथ रिलेशनशिप में आए। 

 
विज्ञापन

2 of 5
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
लेकिन क्या आप जानते हैं की पत्रलेखा के प्यार में राजकुमार राव ने क्या किया था? हाल ही में राज शमनी के साथ एक साक्षात्कार में अभिनेता ने खुलासा किया कि ‘बरेली की बर्फी’ की शूटिंग के दौरान उन्हें आधे दिन का ब्रेक मिला था। अभिनेता ने सोचा कि क्यों न अपनी प्रेमिका को सरप्राइज दिया जाए? उन्होंने लखनऊ से दिल्ली, फिर दिल्ली से गुवाहाटी और फिर शिलांग पहुंचकर पत्रलेखा से मुलाकात की।
Rajkummar Rao: राजकुमार की फिल्मों में दिखेगा भरपूर एक्शन-हॉरर-सस्पेंस, 'मालिक' के बाद 'स्त्री 3' का है इंतजार

 
विज्ञापन

3 of 5
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
राजकुमार राव ने आगे कहा, ‘मैंने कहा, मैं यह मौका लूंगा। मैंने अपना काम शाम चार बजे खत्म किया और अगले दिन कॉल का समय दोपहर दो बजे था, इसलिए मैंने कहा कि मैं अभी चलता हूं। मैं किसी तरह वहां पहुंचा और उसके साथ एक घंटा बिताया। वह बिल्कुल हैरान थीं, ‘तुम लखनऊ से शिलांग सिर्फ एक घंटे के लिए आए हो?’ मैंने कहा, ‘हां, मैं बस तुमसे मिलना चाहता था। मैं तुम्हें देखना चाहता था’।
 

4 of 5
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
उसी साक्षात्कार में अभिनेता ने साझा किया कि वह एक बार भारी बारिश में मुंबई हवाई अड्डे से अंधेरी तक भागे क्योंकि, वहां ट्रैफिक था और वह नहीं चाहते थे कि पत्रलेखा इंतजार करें। अभिनेता ने कहा, मुझे लोगों को अपने लिए इंतजार करवाते देखना पसंद नहीं है।  उस दिन बारिश हो रही थी और बहुत सारे ट्रैफिक जाम थे। मैं लगभग वहां से यहां तक भागा।’ बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर, 2021 को शादी कर ली। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव को हाल ही में ‘स्त्री 2’ में देखा गया। फिल्म ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और प्रशंसकों का दिल जीतने में भी कामयाब रही। राजकुमार अपनी आगामी फिल्म मालिक की तैयारी में जुटे हैं। 
मेटरनेटी शूट से धमाल मचा चुकी है ये अभिनेत्रियां, दीपिका की तस्वीरों ने बटोरीं सुर्खियां

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें