राज और डीके की जोड़ी हमेशा कुछ अलग करने के लिए जानी जाती हैं। इस समय वह अपनी आगामी सीरीज 'रक्त ब्रह्मांड' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। सीरीज का नाम इतना अलग है कि दर्शक इसके बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। इस सीरीज को बनाने के लिए कई दिग्गज साथ आ रहे हैं। पिछले दिनों अली फजल के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की खबर आई थी। वही, अब खबर है कि इस सीरीज को बनाने के लिए राज एंड डीके की जोड़ी ने नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी की है।