इस साल जून में रिलीज हुई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने हजार करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की है। फिल्म में कई बड़े कलाकार एक साथ नजर आए, इनमें अमिताभ बच्चन , प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन आदि कलाकार शामिल हैं। इन कलाकारों के अलावा एक और मशहूर अभिनेत्री इस फिल्म से जुड़ी थीं, लेकिन वह पर्दे पर नजर नहीं आईं। अब उन्होंने इस फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।