'पुष्पा 2’ का ट्रेलर पटना में लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लेकिन, ताजा आंकड़े बताते हैं कि ईस्टर्न सर्किट में शामिल इलाकों बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, अंडमान-निकोबार, उत्तर पूर्व के बारी राज्यों के अलावा पड़ोसी देशों भूटान और नेपाल में भी हिंदी सिनेमा से अब उतनी रकम नहीं आती जितनी कुछ साल पहले तक आया करती थी। नेपाल और भूटान में नई हिंदी फिल्मों का कारोबार बहुत चुनौती भरा हो चुका है। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में किसी हिंदी फिल्म के कारोबार की भागीदारी अब 10 फीसदी तक भी सब मिलाकर नहीं पहुंचती। और, ये बात ‘पुष्पा 2’ का प्रचार कर रही पीआर एजेंसी (इसके प्रमोटर बिहार से हैं) ने शायद फिल्म ‘पुष्पा 2’ बनाने वालों तक नहीं पहुंचाई।