पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie
तीसरे शुक्रवार ऐसा रहा पुष्पा 2 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 का आज तीसरा शुक्रवार था। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पुष्पा 2 ने 16वें दिन 10.75 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, आज वीकएंड की आहट सुन फिल्म की कमाई में उम्मीद के मुकाबले सुधार नहीं हुआ है। बीते दिन फिल्म ने 17.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। आज इसकी कमाई में 39 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। चलिए एक नजर पुष्पा 2 की अबतक की कमाई पर डालते हैं...