फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2 Day 11 Box Office: घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ की तरफ बढ़ी 'पुष्पा 2', दूसरे रविवार कमाए इतने नोट

Mon, 16 Dec 2024 08:32 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने आज 11वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई कर अन्य बड़ी फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। आइए जानते हैं फिल्म की दूसरे रविवार की कमाई...
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का जादू दर्शकों के सिर से उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार दमदार कमाई कर रही है और रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। सिनेमाघरों में फिल्म के 11 दिन पूरे हो चुके हैं। आज फिल्म का दूसरा रविवार है। 'पुष्पा 2' के आज के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज कितनी कमाई की।
विज्ञापन

2 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'पुष्पा 2' का कलेक्शन
दूसरे रविवार को 'पुष्पा 2' की कमाई में उछाल आया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पुष्पा 2 ने आज 75 करोड़ रुपये की कमाई की है। बीते दिन फिल्म ने 63.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। आज की कमाई के साथ अब फिल्म का कुल कलेक्शन 900.5 करोड़ रुपये हो चुका है। चलिए पुष्पा 2 के अब तक के कलेक्शन पर एक बार नजर मार लेते हैं....
पुष्पा 2 कलेक्शन (दिन अनुसार) कमाई (करोड़ रुपये में)
पहला दिन (पेड प्रीव्यू मिलाकर) 175.1
दूसरा दिन 93.8
तीसरा दिन 119.25 
चौथा दिन 141.05
पांचवां दिन 64.45
छठा दिन 51.55
सातवां दिन  43.35
आठवां दिन 37.45
नौवां दिन  36.4
10वां दिन  62.3
11वां दिन  75
कुल कमाई 900.5 
विज्ञापन

3 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरे रविवार का रिकॉर्ड
आज 11वें दिन भी 'पुष्पा' नहीं झुका और एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया। आज की कमाई के साथ पुष्पा 2 ने दूसरी फिल्मों के कलेक्शन के रिकॉर्ड तोड़ दिए। 'पुष्पा 2' दूसरे रविवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने स्त्री 2, गदर 2, बाहुबली 2, जवान, एनिमल जैसी फिल्मों के दूसरे रविवार के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

4 of 5
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie
दसवें दिन भी 'पुष्पा 2' की धूम
दूसरे रविवार ही नहीं, बल्कि बीते दिन यानी 10वें दिन भी 'पुष्पा 2' ने कई रिकॉर्ड बनाए थे। दूसरे शनिवार की कमाई के मामले में 'पुष्पा 2' ने अन्य फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया था।
फिल्में दूसरे शनिवार की कमाई (करोड़ रुपये में)
पुष्पा 2  63.3 
स्त्री 2  33.80
गदर 2  31.07
जवान  30.10
बाहुबली 26.50
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
सबसे तेज 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई 'पुष्पा 2'
'पुष्पा 2' को हिंदी पट्टी के दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हिंदी की कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ 'पुष्पा 2' सबसे कम दिनों में हिंदी भाषा के संस्करण के साथ 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई। इससे पहले 'जवान' 18 दिन में, 'स्त्री 2' 22 दिन में, 'गदर 2' 24 दिन में और 'पठान' 28 दिन में 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई थी। वहीं, अब 'पुष्पा 2' ने 10 दिनों में ही 500 करोड़ रुपये हिंदी बेल्ट में कमा लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें