दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम-@diljitdosanjh
गुजरात में कॉन्सर्ट के बीच हंसी-मजाक करते दिखे थे दिलजीत
गुजरात में अपने हालिया कॉन्सर्ट में, दिलजीत दोसांझ ने अपना मजेदार अंदाज दिखाया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान बीच में अपना कार्यक्रम रोक कर चुटकी ली, जब उन्होंने होटल की बालकनी से लोगों के एक समूह को कार्यक्रम का आनंद लेते हुए देखा। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "जो होटल की बालकनी में बैठे हैं, आपका तो बड़ा अच्छा व्यू है यार। ये तो होटल वाले गेम कर गए। बिना टिकट हां।" कैमरा के बालकनी की तरफ मुड़ते ही सभी दर्शक ठहाके लगने लगते हैं। इन मस्ती-मजाक के बीच दिलजीत अपना शो पूरा करते हैं।