भारत के अलग-अलग राज्यों की अपनी-अपनी भाषाएं हैं। इन सभी भाषाओं की अपनी फिल्म इंडस्ट्री भी है, जिसमें हर साल कई फिल्में बनाई जाती हैं। बीते कुछ वर्षों से इन सभी क्षेत्रीय फिल्मों की भाषा और सरहदों की सीमाएं टूटी हैं। बीते कुछ वर्षों से लगातार देश के अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार एक ही फिल्म में काम करते नजर आ रहे हैं। हाल में ही रिलीज हुई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में हिंदी सिनेमा के अलावा तमिल और तेलुगु सिनेमा के कलाकार भी नजर आए थे। इस साल पंजाबी और हिंदी फिल्मों के कलाकारों को भी कई फिल्मों में एक साथ देखा गया है। इस लेख में आज हम बात करेंगे उन पंजाबी कलाकारों की, जो इस साल हिंदी फिल्मों में काम करते नजर आए।