फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pulkit Kriti Wedding Film: पुलकित-कृति की वेडिंग फिल्म नहीं देखी तो क्या देखा, शादी में रो पड़े थे दूल्हे राजा

Mon, 15 Apr 2024 02:24 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की वेडिंग फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। दोनों ने 15 मार्च, 2024 को शादी की थी। 
विज्ञापन
1 of 5
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की वेडिंग फिल्म सामने आ चुकी है। दर्शक इसका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। दोनों ने इस साल 15 मार्च को शादी रचाई थी। शादी की तस्वीरों को लोगों ने खूब पसंद था। अब शादी की वीडियो पर पुलकित और कृति खरबंदा के प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं आना शुरु हो गई है। ऐसा लगता है कि ये वीडियो काफी तेजी से वायरल होने वाला है। तो चलिए, आपको भी दिखाते हैं शादी की कुछ प्यारी सी झलकियां।
विज्ञापन

2 of 5
पुलकित सम्राट - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो की शुरुआत में पुलकित सम्राट हाथ में माइक लिए नजर आ रहे हैं। वे कह रहे हैं, "मैंने कुछ लिखा है।" इसके बाद वे ब्राइड-ब्राइड चिल्लाते हुए भी दिखते हैं। पुलकित और कृति को कई बार गले मिलते हुए देखा जा सकता है। दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो में कई ऐसे लम्हे हैं, जिन्हें शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। 
विज्ञापन

3 of 5
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया
इस वेडिंग फिल्म में एक जगह पुलकित सम्राट अपनी पत्नी कृति खरबंदा का हाथ चूमते हुए दिख रहे हैं। यह इस वीडियो का बेहद खूबसूरत हिस्सा है, जिसे देखकर आप भी खुद को मुस्कुराने से नहीं रोक पाएंगे।

4 of 5
पुलकित सम्राट - फोटो : सोशल मीडिया
यह तस्वीर बहुत खास है। आपने शायद की किसी दूल्हे को अपनी शादी में रोते हुए देखा होगा। अगर नहीं देखा तो इस तस्वीर को देख लीजिए। वेडिंग फिल्म में पुलकित सम्राट को अपनी शादी में रोते हुए देखा जा सकता है। पुलकित को रोता देख कृति खरबंदा उन्हें प्यार से गले लगा रही हैं। वे उन्हें शांत कराती दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया
शादी में केवल दूल्हे राजा ही नहीं रोए, बल्कि दुल्हन कृति खरबंदा के भी आंसू छलके पड़ा थे। वीडियो में साफ-साफ उनकी आंख से आंसुओं को बहते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने अपने किसी करीबी को गले लगाया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें