फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pulkit-Kriti: इस माह में शादी के बंधन में बंधेगे पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा? पोस्ट से हुआ खुलासा!

Wed, 14 Feb 2024 07:45 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पुलकित सम्राट और कीर्ति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की जोड़ी में बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी में से एक है। हाल ही में इस कपल ने सगाई की और अब अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। वहीं, वैलेंटाइन के मौके पर कृति ने अपने सोशल मीडिया पर पुलकित के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसके कैप्शन से दोनों की शादी के महीने लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पुलकित सम्राट और कीर्ति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया
कृति ने अपने पोस्ट में पुलकित के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा की। तस्वीर में दोनों एक दूसरे के हाथ में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में कैप्शन में कृति ने लिखा, 'आइए एक साथ मार्च करें। इसके बाद से मार्च के महीने में दोनों की शादी को लेकर कयास लगने शुरू हो गए। वहीं, कृति के पोस्ट के बाद पुलकित ने भी इंस्टाग्राम पर कृति के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में पुलकित ने भी एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा।
विज्ञापन

3 of 5
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों स्टार्स की पोस्ट पर फैंस की भी भारी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। वहीं, 'एनिमल' स्टार बॉबी देओल ने भी इस जोड़ी को बधाई दी। उन्होंने पोस्ट में दिल वाली इमोजी कमेंट की। गौरतलब है कि बॉबी देओल ने 'हाउसफुल 4' और 'यमला पगला दीवाना' कृति खरबंदा के साथ काम स्क्रीन शेयर किया है।
Gully Boy: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर गली बॉय ने पूरे किए पांच साल, अभिनेता ने खास अंदाज में मनाया जश्न
 

4 of 5
पुलकित और कृति - फोटो : social media
पुलकित और कृति ने अनीस बज्मी की फिल्म 'पागलपंती' के सेट पर एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने इस रिश्ते की पुष्टि की थी। एक साक्षात्कार में कृति ने अपने रिलेशनशिप की खबरों पर बात करते हुए कहा था कि यह अफवाह नहीं हैं। वहीं, बीते माह ही दोनों ने सगाई की है, जिसके तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में यह कपल अपनी सगाई की अंगूठियां दिखाते नजर आया था।
Oppenheimer: एक बादाम खाकर ओपनेहाइमर की शूटिंग करने की अफवाह पर सिलियन मर्फी ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा अगर कृति की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वे 'प्यार का पंचनामा 2' फेम एक्टर सनी सिंह के साथ 'रिस्की रोमियो' में नजर आएंगी। बीते साल इस फिल्म का मोशन पोस्टर भी जारी किया गया। इस फिल्म के साथ सनी और कृति पहली बार साथ में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। यह एक कॉमेडी फिल्म होगी। 
The Bull: 'द बुल' पर मंडराए संकट के बादल? सलमान-करण की फिल्म को लेकर आई यह बड़ी जानकारी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें