फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salaar Vs Dunki: 'डंकी' से क्लैश पर आई 'सलार' के निर्माता विजय किरगंदुर की प्रतिक्रिया, कही यह बात

Tue, 12 Dec 2023 12:32 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की फिल्म शाहरुख खान की 'डंकी' 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 'सालार' के निर्माता विजय किरगंदुर ने प्रभास और शाहरुख की फिल्म के क्लैश पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
1 of 5
'सालार' और 'डंकी' - फोटो : social media
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'सालार' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रभास के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की फिल्म का शाहरुख खान की 'डंकी' से सामना होगा। दोनों ही सुपरस्टार की फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हाल ही में दिए इंटरव्यू में 'सालार' के निर्माता विजय किरगंदुर ने प्रभास और शाहरुख की फिल्म के क्लैश पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
डंकी-सालार क्लैश - फोटो : सोशल मीडिया
एक बातचीत में निर्माता ने 'डंकी' और 'सालार' के टकराव को लेकर कहा कि वे नहीं चाहते कि फिल्मों पर इन सब का प्रभाव पड़े। विजय ने कहा, 'हम पहले से ही फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटरों के साथ बातचीत कर चुके हैं। यदि हम 'सालार' को 'डंकी' से अलग रिलीज करते, तो आम तौर पर लगभग 60-70 प्रतिशत स्क्रीन मिलती। 'सालार' और 'डंकी' को लेकर दर्शकों का उत्साह देख लग रहा है कि हमें 50-50 स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। ऐसे में अगर 90-100 फीसदी की ऑक्यूपेंसी हासिल हो जाती है, तो ये दोनों फिल्मों के लिए अच्छा रिजल्ट होगा।'

यह भी पढ़ें: Sukesh Chandrasekhar: ठग सुकेश ने फिर लिखा जैकलीन के लिए प्रेम पत्र, कहा- 'तुमसे मिलने को बेकरार हूं बेबी'
विज्ञापन

3 of 5
सालार - फोटो : सोशल मीडिया
विजय किरगंदुर ने आगे कहा कि वे योजना बना रहे हैं कि फिल्म को अधिक ऑक्यूपेंसी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'हम फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए योजना बना रहे है कि हमें अधिक ऑक्यूपेंसी मिलनी चाहिए। भले ही सालार के अकेले रिलीज होने पर हमें जितनी स्क्रीन मिलती उससे कम क्यों ना मिले। विदेशों में भी 'सालार' और 'डंकी' के टकराव को लेकर चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन हम इस पर नहीं ऑक्यूपेंसी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।'

4 of 5
सालार - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने रिलीज की डेट तय करने को लेकर कहा, 'हमने अपने विश्वास के आधार पर तारीख की घोषणा की। हमें अपने इस फैसले पर विश्वास हैं। हम हमेशा 10-12 साल के लिए अपनी डेट्स इसी तरह से प्लान करते हैं और आगे भी ऐसा करेंगे। हालांकि, 'सालार' और 'डंकी' एक दिन 22 दिसंबर को आ रहे हैं।'

यह भी पढ़ें: Fighter: दीपिका पादुकोण ने साझा की 'फाइटर' से करण सिंह ग्रोवर की पहली झलक, सरताज गिल के रूप में जंचे अभिनेता
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सालार - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात करे फिल्म की तो 'सालार' प्रभास और प्रशांत नील के बीच पहला सहयोग है। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू, श्रुति हासन, टीनू आनंद, ब्रह्माजी, ईश्वरी राव और कई अन्य कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम, हिंदी और यहां तक कि अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी। 'सालार' 22 दिसंबर को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें