बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में शानदार करियर के बाद सफलतापूर्वक हॉलीवुड में कदम रखा है। अभिनेत्री अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में रहती हैं। हाल ही में, प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बेटी मालती मैरी की सेल्फी लेने की कोशिश करती हुई कुछ मनमोहक तस्वीरें साझा की हैं।