श्रिया रेड्डी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राधा रमा के किरदार के लिए फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील और श्रिया रेड्डी का पहला संपर्क फोन संदेश के जरिये हुआ। उन दिनों श्रिया स्विटजरलैंड में घूम रही थीं और जब प्रशांत नील का पहला संदेश उनके मोबाइल पर आया, उस समय वह एक चॉकलेट फैक्ट्री में थीं। श्रिया ने कुछ देर तक तो प्रशांत का संदेश निहारा और फिर इसके लिए मना कर दिया। लेकिन, प्रस्ताव ठुकरा दिए जाने के बाद भी प्रशांत ने हार नहीं मानी और वह लगातार श्रिया को संदेश भेजते रहे। आखिर में श्रिया के ये कहने पर कि वह फिल्म करेंगी तो कोई ऐसी जिनमें उनका किरदार फिल्म के दूसरे पुरुष किरदारों जैसा ही प्रभाशाली हो, प्रशांत मुस्कुरा उठे।