फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhuvan Bam: 'ढिंढोरा' का सीजन 2 लेकर आ रहे हैं भुवन बाम, दिखेगा टीटू मामा को रोमांटिक अंदाज

Wed, 03 Jul 2024 07:10 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भुवन के करोड़ो सब्सक्राइबर हैं। उन्होंने साल 2021 में अपनी 'ढिंढोरा' सीरीज रिलीज की थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब इस सीरीज के दूसरे के सीजन को लेकर उन्होंने एक बड़ी जानकारी दी है। 
विज्ञापन
1 of 4
भुुवन बाम - फोटो : इंस्टाग्राम
भुवन बाम यूट्यूब की दुनिया में एक बड़ा नाम और शानदार अभिनेता हैं। उन्हों बीते कई वर्षो से अपने एक खास अंदाज में लोगों का मनोरंजन किया है। उनका यूट्यूब पर 'बीबी की वाइन्स' के नाम से एक चैनल है, जिसपर वह कॉमेडी वाले वीडियोज अपलोड करते हैं। भुवन के करोड़ो सब्सक्राइबर हैं। उन्होंने साल 2021 में अपनी 'ढिंढोरा' सीरीज रिलीज की थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब इस सीरीज के दूसरे के सीजन को लेकर उन्होंने एक बड़ी जानकारी दी है। 
विज्ञापन

2 of 4
भुवन बाम - फोटो : इंस्टाग्राम
भुवन के यूट्यूब चैनल को शुरू हुए आज नौ साल पूरे हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने 10 से भी ज्यादा अलग-अलग किरदार करके दर्शकों का लगातार मनोरंजन किया है। अब इस खास मौके पर उन्होंने अपनी 'ढिंढोरा' सीरीज को लेकर एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर जानकारी दी है कि वह 'ढिंढोरा' सीरीज के दूसरे सीजन पर काम कर रहे हैं। 
Maharaj: आमिर के बेटे के नाते जुनैद खान को मिली करसनदास मुलजी की भूमिका? निर्देशक ने दी अफवाहों पर प्रतिक्रिया
विज्ञापन

3 of 4
भुवन बाम - फोटो : इंस्टाग्राम
अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट साझा कर भुवन ने अपनी इस नौ साल की यात्रा को याद किया और अपने फैंस के अटूट प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। साझा किए वीडियो में उन्होंने 'ढिंढोरा' सीजन 2 की स्क्रिप्टिंग को लेकर एक छोटी सी झलक दिखाई, जिससे उनके फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। उन्होंने बताया है कि यह सीजन टीटू मामा पर आधारित होगा।
Kakuda Trailer: सोनाक्षी की एक्टिंग से प्रभावित हुए जहीर, बोले- मेरी बीवी को डराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है
विज्ञापन

4 of 4
भुुवन बाम - फोटो : इंस्टाग्राम
भुवन बाम ने अपने वीडियो में जानकारी देते हुए कहा, " हम अभी स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने रहे हैं और इसे बनाने पहले से बड़ा बनाने और एक ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए बड़े दर्शकों तक पहुंचने के लिए बातचीत कर रहे हैं। यह टीटू मामा और उनके जीवन पर आधारित पूरी तरह से रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा होगी।" बताते चलें कि 'ढिंढोरा' सीजन 1 काफी सफल साबित हुई थी। यूट्यूब पर रिलीज हुए इस सीजन को करोड़ों दर्शकों द्वारा पसंद किया गया था। शो में भुवन ने छह से भी ज्यादा किरदार निभाए थे। 
Tabu: अपनी और अजय देवगन की दोस्ती पर तब्बू को गर्व है, बोलीं- वे मेरे खिलाफ कुछ भी नहीं सुन सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें