हिंदी सिनेमा में फिल्मों के कंटेंट के साथ हमेशा से ही एक्सपेरिमेंट किया गया है, जिससे दर्शक नई कहानी का लुत्फ उठा पाए। हालांकि, इन सब के बाद भी दर्शकों को फिल्मों में लव शव देखने का चस्का लगा ही रहा। दर्शकों के सामने जब भी प्यार-रोमांस से भरी कहानी देखने को मिलती है। वह उत्साहित हो जाते हैं और अगर इसमें कॉमेडी का तड़का लग जाए तो उनके आनंद का लेवल और बढ़ जाता है। ऐसे ही एक फिल्म दस्तक देने वाली है, जिसका नाम पिंटू की पप्पी है। आज इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। जिसमें खिलाड़ी कुमार स्पेशल गेस्ट बने नजर आए हैं।