तापसी पन्नू आज के वक्त में फिल्म इंडस्ट्री के लिए कोई अनजाना नाम नहीं हैं। वह एक मशहूर अभिनेत्री हैं, जो हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के लिए काफी चर्चा बटोर रही हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री के पति ने बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बो ने बैडमिंटन कोच के रूप में अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। इस पर तापसी ने प्रतिक्रिया दी थी, जो कि तेजी से वायरल भी रहो रहा है और सोशल मीडिया पर इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी आ रही है।