मैथियास बो
- फोटो : इंस्टाग्राम @mathias.boe
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तापसी पति माथियास को सपोर्ट करने के लिए तापसी पन्नू पैरिस जाने वाली हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, "अब जब वह हमारे देश की टीम के कोच हैं और सात्विक और चिराग शायद ओलंपिक पदक लाने के सबसे अच्छे दावेदारों में से एक हैं, तो मैं इस कार्यक्रम में भाग लेने और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए और अधिक प्रेरित और उत्साहित महसूस कर रही हूं। साथ ही, यह मेरे जन्मदिन के आसपास पड़ता है, इसलिए मुझे लगता है कि ये मेरे लिए ओलंपिक में मौजूद होने के लिए सही कारण भी है।"