तापसी पन्नू , नन्ही कली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस साल अक्षय कुमार के साथ भी तापसी की एक फिल्म रिलीज होने वाली है। ‘खेल खेल में’ नाम की इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। लेकिन, अक्षय की फिल्म ‘सरफिरा’ का जो हश्र बॉक्स ऑफिस पर हुआ है, उसके चलते इसकी रिलीज आगे पीछे हो सकती है। तापसी की एक और फिल्म ‘वो लड़की हैं कहां’ भी बनकर तैयार है लेकिन ये फिल्म रिलीज कब होगी इसे लेकर फिल्म वितरकों के बीच अभी फिलहाल कोई चर्चा नहीं है। प्रतीक गांधी और प्रतीक बब्बर के साथ बन चुकी इस फिल्म के निर्देशक अरशद सईद हैं।