फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB OTT 3: फेमिनिज्म को बढ़ते तलाक की बड़ी वजह मानते हैं रणवीर शौरी? बोले- सिर्फ इंडस्ट्री में नहीं, हर जगह है

Wed, 17 Jul 2024 10:17 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर शौरी - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस ओटीटी 3 शो जब से शुरू हुआ है तब से किसी न किसी वजह से लाइमलाइट का हिस्सा बना हुआ है। अनिल कपूर के जरिए होस्ट किए जाने वाले इस शो में आए दिन किसी न किसी प्रतियोगी के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है। अब वही, शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हो गई है, जिसके बाद प्रतियोगियों की हवाइयां उड़ी नजर आ रही है। अब शो के हालिया एपिसोड में रणवीर शौरी एक बार फिर अपने तलाक के बारे में बात करते नजर आए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर शौरी - फोटो : इंस्टाग्राम ranvirshorey
रणवीर शौरी 'बिग बॉस ओटीटी 3' के घर के सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक बनकर उभरे हैं। जहां शो में रणवीर का लगभग सभी घरवाले सम्मान करते हैं, वहीं कुछ प्रतियोगियों ने उनसे बार-बार उनकी निजी जिंदगी, कोंकणा सेन शर्मा से उनके अलगाव और बहुत कुछ के बारे में सवाल किए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रणवीर शौरी - फोटो : इंस्टाग्राम ranvirshorey
शो के हालिया एपिसोड में एक बार फिर ऐसा ही हुआ, जहां नैजी रणवीर से कोंकणा से तलाक के बारे में सवाल करते नजर आए। उन्होंने रणवीर से कहा कि वह उनकी बात पर ध्यान न दें और फिर इंडस्ट्री में तलाक की बढ़ती दर के बारे में सवाल करने लगे।

4 of 5
रणवीर शौरी - फोटो : ट्विटर
नैजी को जवाब देते हुए रणवीर ने उनसे कहा कि ऐसा सिर्फ इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि हर जगह है। रणवीर इसका कारण विचारों में बदलाव और नारीवादी आंदोलन में बढ़ोतरी को भी मानते हैं। रणवीर कहते हैं, ''इसका इंडस्ट्री से कोई लेना देना नहीं है, ये वक्त जहां दुनिया है ना उसे लेना देना है। ये जो नारीवादी आंदोलन है, उसका कभी-कभी गलत उपयोग भी किया जाता है। कभी-कभी आदमी नहीं झेल पाते उसको, कभी-कभी औरतें उसको एब्यूज भी करती हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणवीर शौरी - फोटो : इंस्टाग्राम ranvirshorey
रणवीर फिर कहते हैं, “तो उसका इंडस्ट्री से कोई लेना देना नहीं है, वो सब जगह है। नारीवादी आंदोलन भी जरूरी है। इतिहास में मेरे हिसाब से जो महिलाओं को गलत ट्रीटमेंट मिला है ना, उसकी वजह एक ही है। वो क्या है, कि महिलाएं शारीरिक रूप से पुरुषों से कमजोर होती हैं, बस इसी वजह से। इसलिए मैं कहता हूं नारीवादी आंदोलन इसलिए जरूरी है।”

Richa Chadha: ऋचा चड्ढा ने साझा कीं प्रेग्नेंसी की तस्वीरें, लेकिन इस वजह से बंद कर दिया कमेंट सेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें