विनय भारद्वाज, कैलाश खेर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विनय के मुताबिक ‘पहचान’ के सीजन 2 में ब्राह्मणों की गौरवशाली विरासत और सनातन धर्म की गहराई को दर्शकों तो पहुचाने की कोशिश की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान कुछ एपिसोड उन व्यक्तियों पर भी होंगे जिन्होंने धर्म की रक्षा, समाज के कल्याण और राष्ट्र के लिए बलिदान हो जाने की महान विरासत को संभाले रखा है। वह कहते हैं, “अनुराग कश्यप द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद यह घोषणा न सिर्फ एक कलात्मक जवाब है, बल्कि एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण की शुरुआत भी है। इस सीजन में दिखाया जाएगा कि कैसे ब्राह्मण समुदाय ने ज्ञान, विज्ञान, अध्यात्म और समाज सेवा के जरिए पूरी मानवता को दिशा दी है।”