Bollywood on Mental Health: बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने मानसिक स्वास्थ्य पर अपनी बात रखी है। उन्होंने अवसाद से निकलने के तरीके के बारे में भी बताया है। आइए जानते हैं।
हाल ही में कंटेंट क्रिएटर मीशा अग्रवाल की मौत हो गई। उनके घर वालों ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स कम हो गए थे इससे वह चिंतित थीं, इसलिए उन्होंने आत्महत्या कर ली। इस पर अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा 'यह कुछ ऐसा है, जिसे देखकर मुझे बहुत डर लगता था कि बहुत से लोग इसके प्रति जुनूनी हैं। डर है कि एक दिन ऐसा आएगा जब सोशल मीडिया फॉलोअर्स की संख्या जीने की चाहत को दबा देंगी'। तापसी पन्नू के अलावा बॉलीवुड के कई दूसरे कलाकारों ने मानसिक स्वास्थ्य पर अपनी राय रखी है, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
शाह रुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
शाहरुख खान
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शाहरुख खान साल 2010 में अपने कंधे की सर्जरी कराने के दौरान अवसाद का शिकार हो गए थे। ऐसे में उन्होंने कहा कि वह सर्जरी के दौरान अपने आपको बहुत अकेला समझने लगे थे लेकिन बाद में वह इससे बाहर आए। शाहरुख खान ने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में लोगों से मदद मांगने और भावनाओं के बारे में ईमानदार होने की अहमियत पर जोर दिया। Wave Summit: मॉडलिंग के पेशे में महिलाओं के उत्पीड़न पर कही हैरान करने वाली बात, इटली की मॉडल ने दिया बयान
विज्ञापन
3 of 6
दिपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने खुलकर मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात की है। एक बार वह डिप्रेशन का शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने बताया है कि 2015 में उनके मन में कई बार आत्महत्या करने का ख्याल आया। दीपिका पादुकोण ने इस बात पर जोर दिया कि मानसिक बीमारी को कलंकमुक्त किया जाना चाहिए। लोगों से मदद मांगनी चाहिए।
वरुण धवन
वरुण धवन उस वक्त अवसाद में आ गए थे जब उन्होंने फिल्म 'बदलापुर' में एक साइको की भूमिका निभाई थी। वरुण धवन ने माना कि पहले उन्होंने अपनी चिंता को नजरअंदाज किया बाद में उन्होंने मदद मांगी। अवसाद पर काबू पाने के लिए उन्होंने ध्यान जैसी थेरेपी का सहारा लिया।
इलियाना डिक्रूज
अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने माना है कि वह अवसाद का शिकार थीं। वह अपने शरीर को लेकर सहज नहीं थीं इसलिए वह आत्महत्या करना चाहती थीं। वह अकसर आत्महत्या करने के तरीके ढूंढती रहती थीं। वह तीन साल तक इसी हालत में रहीं। उनका कहना है कि लोगों को मदद मांगनी चाहिए। मानसिक स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए खुद को स्वीकार करना चाहिए।