फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Payal Malik: बिग बॉस ओटीटी 3 के बाद पहली बार अरमान के साथ दिखीं पायल, लोग बोले- ये तो तलाक लेने वाली थी

Sun, 04 Aug 2024 08:11 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पायल, कृतिका और अरमान मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम- पायल मलिक
हाल ही में पायल मलिक ने अरमान मलिक से तलाक लेने की बात कहकर लोगों को हैरान कर दिया था। अब बिग बॉस ओटीटी 3 शो खत्म होने के बाद दोनों को शनिवार (3 अगस्त) को एक साथ देखा गया। उनके साथ  कृतिका मलिक भी थीं। यह फोटो पायल ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
कृतिका मलिक, अरमान मलिक और पायल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @kritika_malik_9
इस पोस्ट के बाद लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई हैं। बहुत से यूजर्स उन्हें इस फोटो को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, "ये तो तलाक लेने वाली थी और अब साथ में खड़ी है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "कितनी कोशिश के बाद भी तुम नहीं जीत पाए।" एक अन्य ने लिखा, "तलाक कहां है पायल?" इसके अलावा और भी बहुत से लोगों ने कमेंट बॉक्स में पायल से तलाक को लेकर सवाल किया।
विज्ञापन

3 of 5
अरमान मलिक, पायल मलिक, कृतिका मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @payal_malik_53
अरमान, पायल और कृतिका मलिक ने इस साल जून में बिग बॉस ओटीटी 3 में बतौर प्रतियोगी शिरकत की थी। तीनों में सबसे पहले घर से बाहर पायल हुई थीं। वहीं, अरमान फिनाले वीक के दौरान बेघर हो गए थे। हालांकि, कृतिका बिग बॉस ओटीटी 3 की फाइनलिस्ट में से एक थीं।

4 of 5
पायल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @payal_malik_53
यह पहला मौका नहीं है जब अरमान मलिक के परिवार को ट्रोल किया जा रहा है। अक्सर तीनों बहुविवाह को बढ़ावा देने को लेकर लोगों के निशाने पर रहते हैं। इसीलिए अपने रिश्ते के बारे में नकारात्मकता को देखते हुए पायल ने हाल ही में अपने व्लॉग में अरमान से तलाक लेने की इच्छा व्यक्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पायल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @payal_malik_53
हालांकि, बाद में अपने दूसरे व्लॉग में पायल ने साफ किया कि वह अपने पति अरमान को तलाक नहीं देंगी। उन्होंने कहा कि वह अरमान से अलग होने के बजाय मरना पसंद करेंगी। पायल ने कहा, "मैं सकारात्मकता के साथ वापस आई हूं। चीजें जल्द ही ठीक हो जाएंगी। आपका प्यार और समर्थन हमारे साथ हमेशा बना रहे। मुझे इस बात का यकीन है जब लोग हमारे खुशहाल परिवार को देखेंगे, तो चीजें ठीक हो जाएंगी। पहले भी चीजें अच्छी नहीं थीं, लेकिन बाद में सब ठीक हो गया। इस बार भी चीजें ठीक होंगी। मुझे पता है कि आप लोग हमें प्यार करना बंद नहीं करेंगे। मैं आपके समर्थन की वजह से ही यह हिम्मत जुटा पा रही हूं।"
Amar Ujala Samvad: अमर उजाला संवाद में आएंगे 'वेदा' स्टार जॉन अब्राहम, सिनेमा के एक्शन की करेंगे बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें